हॅलो ! इस पोस्ट में हम आपको ई-स्टाम्प क्या हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। हमें हमेशा संपत्ति खरीदते समय, बेचते समय, डीड बनवाते समय और अन्य कई कार्यों के लिए स्टांप शुल्क भरना पड़ता हैं। पहले हमें स्टांप शुल्क को उप-पंजीयक कार्यालय में जाकर जमा करना पड़ता था लेकिन अब हम स्टांप शुल्क ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसे ई-स्टांप कहा जाता हैं। ई-स्टाम्प को इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्पिंग और ई-स्टाम्पिंग इन नामों से भी जाना जाता है। ई-स्टांप के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट अंत तक जरुर पढ़िए।

ई-स्टाम्प पूरी जानकारी E-stamp Information In Hindi
ई-स्टाम्प पेपर क्या हैं ?
ई-स्टाम्प पेपर एक ऐसी प्रक्रिया होती हैं जिसमें सरकार को स्टाम्प शुल्क का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक रुप से किया जाता हैं। तेज और परेशानी मुक्त स्टाम्प शुल्क का भुगतान करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। अभी यह सुविधा भारत देश में 22 राज्यों में ही उपलब्ध हैं। महाराष्ट्र की भी खुद की स्टांप ड्युटी भुगतान करने की सुविधा हैं। ई-स्टाम्प को इलेक्ट्रॉनिक स्टाम्पिंग और ई-स्टाम्पिंग इन नामों से भी जाना जाता है। ई-स्टाम्प पेपर को ऑनलाइन ट्रेजरी ऑफीस से या सरकार द्वारा जो अधिकृत लाइसेंस धारक वेंडर हैं उनसे प्रिंट निकालकर लिया जा सकता हैं।
भारत में ई-स्टाम्प पेपर कब लाॅंच हुआ था ?
जुलाई 2013 में भारत सरकार ने ई-स्टाम्पिंग की शुरुआत की थी। इस सुविधा का उद्देश्य यह हैं की स्टाम्प भुगतान करते समय धोखाधड़ी को कम करना और गलतियों को कम करना। भारत सरकार ने स्टाॅक होल्डींग काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ भागीदारी करके ई-स्टाम्प योजना को शुरू किया था। इस योजना के मदद से अब हम प्रिंटेंड स्टाम्प पेपर खरीद सकते हैं और उसका ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।
ई-स्टाम्प पेपर कहां से खरीदना चाहिए ?
ई-स्टाम्प पेपर बेचने के लिए सरकार ने कुछ लोगों को अधिकृत किया हैं। जैसे की-
- ट्रेजरी ऑफीस
- सरकार द्वारा अधिकृत लाइसेंस धारक वेंडर
ई-स्टाम्प पेपर खरीदते समय क्या क्या जानकारी देनी पड़ती हैं ?
अगर आप ई-स्टाम्प पेपर खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ जानकारी देनी पड़ती हैं। आप जो जानकारी देंगे वह सब डालकर ही स्टांप पेपर जारी किया जाएगा। उस स्टांप पेपर पर जो अधिकृत स्टांप पेपर देने वाला वेंडर हैं उसकी मुहर लगवाई जाती हैं। ई-स्टाम्प पेपर खरीदते समय यह जानकारी देना जरूरी हैं –
- जिस व्यक्ती को स्टांप पेपर चाहिए उसका नाम
- स्टांप पेपर किस वजह से लिया जा रहा हैं
- पक्षों के नाम
- स्टांप पेपर का मुल्य कितना हैं।
ई-स्टाम्प पेपर ऑनलाइन कैसे निकाले?
- ई-स्टाम्प पेपर ऑनलाइन निकालने के लिए आपको सबसे पहले ई-स्टाम्प पेपर के ऑनलाइन वेबसाइट https://www.shcilestamp.com/ पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुल जाएगा। इस वेबसाइट पर आप ई-स्टाम्प पेपर खरीद सकते हैं और स्टाम्प पेपर को वेरीफाई भी कर सकते हैं।
- आपको नया स्टाम्प पेपर खरीदना हैं इसलिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन पेमेंट इस विकल्प के उपर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको यह बताया जाएगा की यह सुविधा किस किस राज्य में उपलब्ध हैं। इसके बाद आपको OK इस विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब आपको रजिस्टर नाउ इस विकल्प पर क्लिक करना हैं। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पुरा करना हैं। इसके बाद आपको युजरनेम और पासवर्ड मिल जाएगा।
- उस युजरनेम और पासवर्ड से आपको साइन इन करना हैं और पे स्टांप ड्यूटी इस विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब आपको आपका स्टेट क्लिक करना हैं और इसके बाद अगर आप स्टांप पेपर की होम डिलीवरी चाहते हैं तो होम डिलीवरी इस विकल्प के उपर क्लिक करना हैं।
- इसके बाद आपको अपना एड्रेस देना हैं। अगर आप स्टांप पेपर की प्रिंट निकालना चाहते हैं तो आपको सेल्फ प्रिंटींग ऑफ ई-स्टाम्पिंग सर्टिफिकेट इस विकल्प के उपर क्लिक करना हैं।
- गीफ्ट डीड पूरी जानकारी
- इसके बाद आपको ड्राइवर साॅफ्टवेयर डाउनलोड करना हैं। अगर आप आपके आसपास के किसी स्टाॅकहोल्डींग ब्रांच से ई-स्टाम्प प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको तिहरे विकल्प के उपर क्लिक करना हैं।
- अब आपसे स्टांप ड्यूटी का वक्त पुछा जाएगा। आपको आपके जरुरत के अनुसार उसको चुनना हैं और प्रोसीड के उपर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा। यह फाॅर्म आपको सही तरीके से भरना है।
- इसके बाद आपको पेमेंट मोड़ चुनना हैं। इसके बाद आपको सेव्ह इस विकल्प के उपर क्लिक करना हैं। इसके बाद प्रोसीड पेमेंट पर क्लिक करें और आपने जो पेमेंट की मेथड चुनी हैं उसका उपयोग करके पेमेंट करें।
- इसके बाद आपके सामने प्रिंट ई-स्टाम्प पेपर यह विकल्प आ जाएगा। उसके उपर आपको क्लिक करना हैं। इस तरह से आप ई-स्टांप पेपर निकाल सकते हैं।
FAQ
ई-स्टांप पेपर क्या हैं ?
ई-स्टाम्प पेपर एक ऐसी प्रक्रिया होती हैं जिसमें सरकार को स्टाम्प शुल्क का भुगतान इलेक्ट्रॉनिक रुप से किया जाता हैं और हम स्टांप पेपर की प्रिंट निकालकर ले सकते हैं।
भारत में ई-स्टाम्प पेपर योजना कब शुरू हुई ?
जुलाई 2013 में भारत सरकार ने ई-स्टाम्पिंग की शुरुआत की थी।
ई-स्टाम्प पेपर योजना का उद्देश्य क्या हैं ?
ई-स्टाम्प पेपर इस योजना का उद्देश्य यह हैं की स्टाम्प भुगतान करते समय धोखाधड़ी को कम करना और गलतियों को कम करना।
ई-स्टाम्प पेपर निकालने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है ?
ई-स्टाम्प पेपर निकालने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.shcilestamp.com/ यह
हैं।
ई-स्टाम्प पेपर बेचने के लिए अधिकृत लोग कौन हैं ?
ट्रेजरी ऑफीस और सरकार द्वारा अधिकृत लाइसेंस धारक वेंडर यह ई-स्टाम्प पेपर बेचने के लिए अधिकृत लोग हैं।
e stamp paper || what is e stamp paper || e stamp paper in hindi || e stamp paper kya hota hai
extra education provide a 3 type of video like -law education, basic computer education, management education etc,extra education mobile app download link - ...