गीफ्ट डीड पूरी जानकारी Gift Deed Information In Hindi

हॅलो‌ ! इस पोस्ट में हम आपको गीफ्ट डीड क्या हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। हम सभी कभी ना कभी हमारे किसी दोस्त को या रिश्तेदारों को गीफ्ट देते हैं। कभी कभी गीफ्ट प्राॅपर्टी के भी दिए जाते हैं। वह प्राॅपर्टी चल या अचल हो सकती है। अगर हम कोई चल या अचल प्राॅपर्टी किसी व्यक्ती को गीफ्ट करना चाहते हैं तो‌ हमें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं। तभी उस प्राॅपर्टी पर हमने जिस व्यक्ती को प्राॅपर्टी गीफ्ट दी हैं उसका अधिकार आ जाता हैं।

Gift Deed Information In Hindi

गीफ्ट डीड पूरी जानकारी Gift Deed Information In Hindi

गीफ्ट डीड बनवाना यह एक कानूनी प्रक्रिया हैं लेकिन इस प्रक्रिया को पुरा करने के लिए हमें अदालत में जाने की आवश्यकता नहीं होती। गीफ्ट डीड क्या हैं और गीफ्ट डीड के बारें में सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट अंत तक जरुर पढिए।

गीफ्ट डीड क्या हैं ?

अगर हम कोई चल या अचल प्राॅपर्टी किसी व्यक्ती को गीफ्ट करना चाहते हैं तो‌ हमें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं। तभी उस प्राॅपर्टी पर हमने जिस व्यक्ती को प्राॅपर्टी गीफ्ट दी हैं उसका अधिकार आ जाता हैं। इस कानूनी प्रक्रिया को पुरा करने के लिए अदालत में जाने की आवश्यकता नहीं होती। गीफ्ट डीड को गीफ्ट विलेख भी कहां जाता है। जो व्यक्ती अपनी प्राॅपर्टी गीफ्ट करता हैं उसे डोनर कहा जाता हैं और जिस व्यक्ती को प्राॅपर्टी गीफ्ट दी जाती हैं उस व्यक्ती को रिसीवर या Donee कहा जाता हैं।

संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम ( Transfer of property act),1882 के तहत गीफ्ट डीड

संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम ( Transfer of property act),1882 के तहत गीफ्ट डीड की प्रक्रिया पुरी की जाती हैं। इस अधिनियम के धारा 122 में बताया गया है की जो हम किसी व्यक्ती को गीफ्ट देते हैं वह बिना पैसे लिए हुए दिया होना चाहिए। जो व्यक्ती दुसरे व्यक्ती को गीफ्ट देना चाहता हैं वह गीफ्ट देते समय जीवित होना आवश्यक हैं। और जो व्यक्ती गीफ्ट लेता हैं वह गीफ्ट तब स्वीकार होना आवश्यक हैं जब तक गीफ्ट देने वाला व्यक्ती जीवित हैं। इस अधिनियम के अनुसार गीफ्ट डीड तब ही प्रभावी होता हैं जब रजिस्ट्रार या उप-पंजीयक कार्यालय में उसका रजिस्ट्रेशन होता हैं। जब गीफ्ट डीड का रजिस्ट्रेशन होता हैं उसके बाद प्राॅपर्टी का हस्तांतरण हो जाता हैं।

गीफ्ट डीड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधारकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • गीफ्ट देने वाले व्यक्ती के और प्राप्तकर्ता दोनों के पैनकार्ड
  • गीफ्ट के स्वामित्व को साबित करने के लिए हक़ विलेख या बिक्री विलेख जैसे दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज के फोटो
  • गवाहों के आईडी प्रूफ

गीफ्ट डीड मान्य या वैध होने के लिए इन चीजों की आवश्यकता होती है

  • जो व्यक्ती किसी संपत्ती को गीफ्ट देता हैं वह उसका वैध मालिक होना चाहिए।
  • जो प्राॅपर्टी गिफ्ट करनी हैं वह गिफ्ट करते समय मौजूद होनी जरूरी हैं।
  • जो व्यक्ती गीफ्ट देना चाहता हैं उसने वह गीफ्ट बिना किसी दबाव के और अपनी इच्छा से देना जरूरी हैं।
  • जो व्यक्ती गीफ्ट देना चाहता हैं उस व्यक्ती ने गीफ्ट देते समय कोई भी पैसे या लाभ नहीं लेना चाहिए।
  • जो प्राॅपर्टी गिफ्ट देनी चाहिए वह जिसे गिफ्ट दी हैं उसके द्वारा स्वीकार होना आवश्यक हैं।

गीफ्ट डीड में इन बातों का उल्लेख होना जरूरी है

  • जब गीफ्ट डीड बनाया जाता है तब उस गीफ्ट डीड में इस बात का उल्लेख करना आवश्यक हैं की जो प्राॅपर्टी गीफ्ट की जा रही हैं वह बिना किसी भय से और दबाव से की जा रही हैं।
  • जो व्यक्ती गीफ्ट दे रहा हैं और जो व्यक्ती गीफ्ट ले रहा हैं उन दोनों के नाम, पता और दोनों के बीच के संबंध का उस गीफ्ट डीड में उल्लेख करना जरूरी हैं।
  • गीफ्ट डीड में इस बात का भी उल्लेख करना हैं की जो गीफ्ट दिया जा रहा हैं वह खुद के खुशी से दिया जा रहा हैं और गीफ्ट के बदले में कोई भी पैसे और लाभ नहीं लिया जा रहा हैं।
  • गीफ्ट डीड में जो संपत्ति गीफ्ट की जा रही हैं उसका पता, लंबाई-चौडाई और अन्य संपत्ति के संबंधित पुरी जानकारी का उल्लेख करना आवश्यक हैं।
  • गीफ्ट डीड में इस बात का भी उल्लेख होना चाहिए की जो संपत्ति गीफ्ट की जा रही हैं वह गीफ्ट करने के बाद प्राप्तकर्ता उस गीफ्ट को बेच सकता हैं, गिरवी रख सकता हैं या किराए पर दे सकता हैं।
  • प्राप्तकर्ता ने गीफ्ट स्वीकार किया हैं इसका भी उल्लेख गीफ्ट डीड में होना आवश्यक हैं।
  • जब गीफ्ट डीड बनाया जाता है उस समय उस जगह पर दो गवाहों का होना भी आवश्यक हैं। उस गीफ्ट डीड में उन दो गवाहों के नाम का और पते का भी उल्लेख होना चाहिए।
  • गीफ्ट डीड में दोनों गवाहों के हस्ताक्षर और सत्यापित होना आवश्यक हैं।

क्या गीफ्ट डीड रद्द किया जा सकता है ?

गीफ्ट डीड को रद्द करना इतना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ परिस्थितियों में गीफ्ट डीड रद्द किया जाता हैं जैसे की –

  • गीफ्ट डीड जबरदस्ती और धोखाधड़ी से बनाया गया हो।
  • गीफ्ट डीड जालसाजी से बनाया गया हो तो इसे रद्द किया जा सकता हैं।
  • अगर गीफ्ट डीड को दर्ज नहीं किया गया हैं तो इसे रद्द किया जा सकता है।
  • अगर गीफ्ट देने वाले व्यक्ती के मृत्यु के बाद गीफ्ट प्राप्तकर्ता द्वारा गीफ्ट को स्वीकार किया गया हैं।

FAQ

गीफ्ट डीड क्या हैं ?

अगर हम कोई चल या अचल प्राॅपर्टी किसी व्यक्ती को गीफ्ट करना चाहते हैं तो‌ हमें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं। हमें प्राॅपर्टी गीफ्ट करते समय उसका एक कानूनी पत्र बनवाना पड़ता हैं उसको गीफ्ट डीड कहां जाता है।

गीफ्ट डीड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन कौनसे हैं ?

आधारकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, गीफ्ट देने वाले व्यक्ती के और प्राप्तकर्ता दोनों के पैनकार्ड, गीफ्ट के स्वामित्व को साबित करने के लिए हक़ विलेख या बिक्री विलेख जैसे दस्तावेज, पासपोर्ट साइज के फोटो, गवाहों के आईडी प्रूफ यह गीफ्ट डीड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं।

क्या गीफ्ट डीड रद्द किया जा सकता है ?

हां कुछ परिस्थितियों में गीफ्ट डीड रद्द किया जा सकता है।

क्या गीफ्ट डीड बनवाने के लिए गवाहों की आवश्यकता होती है ?

हां गीफ्ट डीड बनवाने के लिए दो गवाहों की आवश्यकता होती हैं।

गीफ्ट डीड पूरी जानकारी Gift Deed Information In Hindi - IPC Section

हॅलो‌ ! इस पोस्ट में हम आपको गीफ्ट डीड क्या हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। हम सभी कभी ना कभी हमारे किसी दोस्त को या रिश्तेदारों को गीफ्ट देते हैं। कभी कभी गीफ्ट प्राॅपर्टी के भी दिए जाते हैं। वह प्राॅपर्टी चल या अचल हो सकती है। अगर हम कोई चल या अचल प्राॅपर्टी किसी व्यक्ती को गीफ्ट करना चाहते हैं तो‌ हमें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता हैं। तभी उस प्राॅपर्टी पर हमने जिस व्यक्ती को प्राॅपर्टी गीफ्ट दी हैं उसका अधिकार आ जाता हैं।

Categories Law

Leave a Comment