हॅलो ! इस पोस्ट में हम आपको भारत के सबसे अच्छे और महंगे वकील कौन हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। हमारे देश में वकीलों को बड़ा स्थान दिया जाता हैं। हमारे देश में ही नहीं बल्की पुरी दुनिया में वकीलों को उच्च स्थान दिया जाता हैं। वकील लोगों के न्याय के लिए लड़ते हैं। वकील लोगों के केस कोर्ट में लड़ने के लिए और लोगों को अच्छी सलाह देने के लिए फीस लेते हैं। हमारे देश में बहुत बड़े बड़े और अच्छे वकील हैं।

भारत के सबसे अच्छे और महंगे वकील की पूरी जानकारी India’s Best And Most Expensive Lawyers Information In Hindi
बहुत लोगों के मन में यह सवाल आता हैं की हमारे देश में इतने बड़े बड़े वकील हैं तो उनकी फीस कितनी होगी। इसलिए इस पोस्ट में हम आपको भारत के सबसे अच्छे और महंगे वकील कौन हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। भारत के सबसे अच्छे और महंगे वकील कौन है इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट अंत तक जरुर पढिए।
भारत के सबसे अच्छे और महंगे वकील
1) राम जेठमलानी –
राम जेठमलानी भारत के सबसे महंगे और अच्छे वकील थे। राम जेठमलानी बहुत ही लोकप्रिय वकील थे। राम जेठमलानी जी का जन्म 14 सितंबर 1923 को हुआ था। राम जेठमलानी प्रसिद्ध वकील होने के साथ साथ एक राजनेता भी थे। राम जेठमलानी यह सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। राम जेठमलानी को भारत के सबसे महंगे वकील कहां जाता हैं लेकीन यह कुछ केस फ्री में ही लडे़ थे। राम जेठमलानी ज्यादा से ज्यादा क्रिमिनल (फौजदारी) कानून और संवैधानिक कानून (constitutional law) के केस लड़ते थे। राम जेठमलानी जी ने उनके जीवनकाल में बहुत बड़े बड़े केस लडे़ थे। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अफजल गुरु, आसाराम इनके केस भी राम जेठमलानी लडे़ थे। राम जेठमलानी एक हियरिंग के मतलब एक बार कोर्ट में जाकर केस लड़ने के 20 से 25 लाख रुपए तक फीस लेते थे। 8 सितंबर 2019 में राम जेठमलानी का मृत्यु हो गया।
2) हरीश साल्वे –
हरीश साल्वे जी भी भारत के सबसे अच्छे और महंगे वकीलों में से एक हैं। हरीश साल्वे केंद्र सरकार के साॅलिसिटर जनरल भी थे। सेलिब्रिटी सलमान खान का भी केस हरीश साल्वे लडे़ थे। हरीश साल्वे जी ने भारत की प्रसिद्ध कंपनीयां जैसे की, रिलायंस, टाटा, वोडाफोन के केस भी लडे़ हैं। हरीश साल्वे भी कोर्ट में एक बार जाने के मतलब एक हियरींग के 20 लाख से 30 लाख फी लेते हैं।
3) फली सैम नरीमन –
फली सैम नरीमन को भी सुप्रीम कोर्ट के सबसे अच्छे और महंगे वकीलों में से एक माना जाता है। फली सैम नरीमन जी का जन्म 10 जनवरी 1929 में हुआ था। भारत सरकार द्वारा इन्हें आज तक पद्म विभूषण और पद्म भूषण भी मिले हैं। इन्हों ने आज तक बहुत बड़े बड़े केस लडे़ हैं। ये कोर्ट में सिर्फ 5 मिनिट बहस करने की भी 4 से 5 लाख तक फीस लेते हैं। फली सैम नरीमन एक बार कोर्ट जाने के मतलब एक हियरिंग के 15 से 20 लाख रुपए फीस लेते हैं। इन्होंने इनकी लाॅ की पढ़ाई गवर्नमेंट लाॅ काॅलेज मुंबई में की थी। भोपाल गॅस का केस भी इन्होंने लड़ा था।
4) अभिषेक मनु सिंघवी –
अभिषेक मनु सिंघवी जी को भी सुप्रीम कोर्ट के सिनियर वकील के रूप में पहचाना जाता है। इनका जन्म 24 फरवरी 1959 हुआ था। इनका जन्म भारत में राजस्थान के जोधपुर में हुआ हैं। यह काॅंग्रेस के प्रवक्ता भी थे। यह भी कोर्ट में एक सुनवाई के 10 से 15 लाख लेते हैं।
5) कपील सिब्बल –
कपील सिब्बल भारत के सबसे अच्छे वकील होने के साथ साथ एक राजनेता भी हैं। कपील सिब्बल जी का जन्म 8 अगस्त 1948 में हुआ था। इनका जन्म भारत के पंजाब में जालंधर में हुआ हैं। कपील सिब्बल जी ने भी आज तक बड़े बड़े केस लडे़ हैं जैसे की बीसीसीआई केस, कोल सकैम केस, नेशनल हैराल्ड केस आदी। कपील सिब्बल जी भी एक सुनवाई के 10 से 15 लाख रुपए फीस लेते हैं। कपील सिब्बल वकील और राजनेता होने के साथ साथ इनके द्वारा गीत भी लिखे गए हैं। कपील सिब्बल जी ने 2016 में हिंदी फिल्म शोरगुल के लिए “मस्त हवा” और “तेरे बिना” यह गीत लिखे थे।
6) गोपाल सुब्रमण्यम –
गोपाल सुब्रमण्यम जी का जन्म 1958 साल में बेंगलुरु में हुआ था। गोपाल सुब्रमण्यम जी 2009 से 2011 तक भारत के साॅलिसिटर जनरल भी थे। उस वक्त यह बार काउंसिल के चेयरमैन भी थी। AIBE की एग्जाम इनके द्वारा ही लाई गई थी। गोपाल सुब्रमण्यम जी एक बार कोर्ट में हियरिंग के 10 लाख से 15 लाख तक फीस लेते हैं। गोपाल सुब्रमण्यम जी रिटेल ॲमेजाॅन के मामले में भी वकील रहे हैं।
7) मुकुल रोहतगी –
मुकुल रोहतगी भी सुप्रीम कोर्ट के सिनियर वकील हैं। यह भारत के चौदावें एटाॅर्नी जनरल भी हैं। मुकुल रोहतगी जी ने भी आज तक बहुत बड़ी बड़ी केसेस लडी हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग्स का केस भी इन्होंने ही लडा था। 2002 का गुजरात का दंगा केस भी इनके द्वारा लडा गया था। मुकुल रोहतगी जी भी एक हियरिंग के 10 से 15 लाख रुपए फीस लेते हैं।
8) के.के.वेणूगोपाल-
के.के.वेणूगोपाल यह भी एक बहुत अच्छे और सिनियर वकील हैं। इनका जन्म 1931 में हुआ था। यह भारत के 15 वें अटाॅर्नी जनरल हैं। यह पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित हुए हैं। यह भी देश के अच्छे और महंगे वकीलों में से एक हैं। यह कोर्ट में एक हियरिंग के 8 से 10 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।
FAQ
भारत के सबसे महंगे वकील कौन थे ?
भारत के सबसे महंगे वकील राम जेठमलानी जी थे।
राम जेठमलानी जी एक हियरिंग की कितनी फिस लेते थे ?
राम जेठमलानी जी एक हियरिंग की 20 से 25 लाख रुपए फीस लेते हैं।
हरीश साल्वे कितनी फीस लेते हैं ?
हरीश साल्वे एक हियरिंग की 20 से 30 लाख रुपए फीस लेते हैं।
कपील सिब्बल कितनी फिस लेते हैं ?
कपील सिब्बल एक सुनवाई की 10 से 15 लाख रुपए फीस लेते हैं।
The Most Expensive Lawyer in India | Supreme Court of India
In this video, get acquainted with the most expensive lawyer in India as highlighted by StudyIQ Judiciary. Explore the career, cases, and legal prowess of th...