भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 क्या हैं ? BNS Section 74 In Hindi

BNS Section 74 In Hindi हॅलो‌ ! इस पोस्ट में हम आपको भारतीय न्याय संहिता (Bhartiya Nyay Sanhita) की धारा 74 क्या हैं ( What is BNS Section 74 in Hindi) इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। पहले हमारे देश में भारतीय दंड संहिता यह कानून था। लेकिन अब इसकी जगह भारतीय न्याय संहिता ने ली हैं। अभी संसद द्वारा पारित तीन विधेयकों ने अब कानून का रूप लिया हैं। भारतीय दंड संहिता को अंग्रेजों ने लागू किया था। अंग्रेजों के समय से भारत में भारतीय दंड संहिता लागू थी।

BNS Section 74 In Hindi

भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 क्या हैं ? BNS Section 74 In Hindi

अंग्रेजों के काल से जो आपराधिक कानून भारत में लागू थे उनकी जगह लेने वाले तीन संशोधन विधेयकों पर कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी। अब भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता ने ली हैं। भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में लैंगिक उत्पीडन और लैंगिक उत्पीडन के लिए दंड के बारे में जानकारी दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 क्या है इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी यह पोस्ट अंत तक जरुर पढ़िए।

भारतीय न्याय संहिता (Bhartiya Nyay Sanhita) की धारा 74 क्या हैं ( What is BNS Section 74 in Hindi) –

भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में लैंगिक उत्पीडन और लैंगिक उत्पीडन के लिए दंड के बारे में जानकारी दी है।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के अनुसार

1) ऐसा कोई निम्नलिखित कार्य, अर्थात :-

i) शारीरिक संस्पर्श और अग्रक्रियाएं करने, जिनमें अवांछनीय और लैंगिक संबंध बनाने संबंधी स्पष्ट प्रस्ताव अंतर्वलित हों, या

ii) लैंगिक स्वीकृती के लिए कोई मांग या अनुरोध करने ; या

iii) किसी स्त्री की इच्छा के विरुद्ध अश्लील साहित्य दिखाने ; या

iv) लैंगिक आभासी टिप्पणियां करने,

वाला पुरुष लैंगिक उत्पीडन का दोषी होगा।

2) ऐसा कोई पुरुष, जो उपधारा 1) के खंड i) या खंड ii) या खंड iii) में विनिर्दिष्ट अपराध करेगा, वह कठोर कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

3) ऐसा कोई पुरुष, जो उपधारा 1) के खंड iv) में विनिर्दिष्ट अपराध करेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा।

FAQ

भारतीय न्याय संहिता में कितनी धारा हैं ?

भारतीय न्याय संहिता में 356 धारा हैं।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में किस बारे में जानकारी दी है ?

भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में लैंगिक उत्पीडन और लैंगिक उत्पीडन के लिए दंड के बारे में जानकारी दी है।

इस पोस्ट में हमने आपको भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 क्या है इसके बारे में जानकारी दी है। हमारी पोस्ट शेयर जरुर किजिए। धन्यवाद !

Categories BNS

Leave a Comment