कोर्ट मैरिज पूरी जानकारी Court Marriage Information In Hindi

हॅलो ! इस पोस्ट में हम आपको कोर्ट मैरिज कैसे करें और कोर्ट मैरिज करने के लिए कौन कौनसे डाॅक्युमेंट लगते हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। हमारे देश में बहुत धर्मों के लोग रहते हैं। हर धर्म में शादी के रिती रिवाज अलग अलग होते हैं। अब बहुत लोगों को कोर्ट मैरिज करना ज्यादा अच्छा लगता हैं। अभी के भागदौड़ के जिंदगी में कम समय में कोर्ट मैरिज कर लेना बहुत लोगों को ठीक लग रहा हैं।

Court Marriage Information In Hindi

कोर्ट मैरिज पूरी जानकारी Court Marriage Information In Hindi

बहुत लोगों के मन में यह सवाल आता है की कोर्ट मैरिज कैसे करते हैं, कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया क्या होती हैं और कोर्ट मैरिज करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगते हैं। इसलिए हम आपको इस पोस्ट में कोर्ट मैरिज कैसे करें और कोर्ट मैरिज करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेज लगते हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। कोर्ट मैरिज कैसे करें और कोर्ट मैरिज करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगते हैं इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी पोस्ट अंत तक जरुर पढिए।

भारत में कोर्ट मैरिज करने के लिए योग्यता

  • अगर आपको कोर्ट मैरिज करनी हैं तो आप पहले से शादीशुदा नहीं होना चाहिए। अगर आपकी पहले शादी हुई हैं तो डिवोर्स होना जरूरी है। इसके बाद ही आप दुसरी शादी कर सकते हैं।
  • कोर्ट मैरिज करने के लिए दुल्हन की उम्र कम से कम 18 साल और दुल्हे की उम्र कम से कम 21 साल होना जरूरी है।
  • दोनों भी मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
  • दोनों भी विवाह के संबंध को समझने में सक्षम होना जरूरी हैं।
  • दोनों की भी विवाह के लिए सहमती होना जरूरी है।

कोर्ट मैरिज के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान और आयु प्रमाणपत्र –

अगर आपको कोर्ट मैरिज करनी हैं तो लड़का और लड़की दोनों को भी पहचान और आयु प्रमाणपत्र देना जरूरी है। इसमें आप जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, स्कुल छोड़ने का प्रमाणपत्र इस तरह के दस्तावेज दे सकते हैं।

  • घर के पते का प्रमाणपत्र –

कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़का और लड़की दोनों को भी घर के पते का प्रमाणपत्र देना जरूरी होता है। इसमें आप आधारकार्ड, बिजली का बील, पासपोर्ट इस तरह के दस्तावेज दे सकते हैं।‌

  • पासपोर्ट साइज के फोटो

लड़का और लड़की दोनों को भी पासपोर्ट साइज के फोटो देने की आवश्यकता होती हैं। कोर्ट मैरिज करते समय रजिस्ट्रेशन फाॅर्म पर और मैरिज सर्टिफिकेट पर फोटो लगाने की जरूरत होती है।

  • शपथ पत्र –

लड़का और लड़की दोनों को भी अपनी वैवाहिक स्थिती (जैसे की अविवाहित, तलाकशुदा, विध्वा), आयु और शादी के घोषणा के सहमती के हलफनामे जमा करने की जरूरत होती है।

  • अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) –

अगर लड़का या लड़की दोनों में से पहले कोई शादीशुदा था तो अब शादी खत्म हुई हैं या डिवोर्स हुआ हैं यह बताने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की जरूरत होती हैं।

  • गवाह –

कोर्ट मैरिज करते समय 3 गवाहों का उपस्थित होना जरूरी होता हैं। इन 3 गवाहों की उम्र 18 साल से अधिक होना जरूरी होता हैं।

  • विवाह पंजीकरण फाॅर्म –

लड़का और लड़की दोनों को विवाह रजिस्ट्रेशन ऑफिस से विवाह पंजीकरण फाॅर्म दिया जाता हैं। उनको यह फाॅर्म भरना जरूरी होता हैं। इसमें नाम, पता, गवाहों की जानकारी देनी जरूरी होती हैं।

  • विवाह पंजीकरण शुल्क –

कोर्ट मैरिज करने के लिए कुछ शुल्क देना पड़ता हैं। यह शुल्क हर राज्य में या जिले में अलग अलग हो सकता हैं।

कोर्ट मैरिज कैसे करें ?

  • अगर आप कोर्ट मैरिज करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको विवाह पंजीयक कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र लेना होगा।
  • इसके बाद आपको उस आवेदन पत्र में आपको आपकी सभी व्यक्तीगत जानकारी और गवाहों की जानकारी भरनी हैं।
  • अब आपको आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज लगाने हैं और आवेदन पत्र को जमा करना हैं।
  • इसके बाद विवाह के प्रक्रिया के लिए जो शुल्क लगता हैं वह भरना हैं।
  • यह सब आपको विवाह के कम से कम 30 दिन पहले देना जरूरी होता हैं।
  • संवैधानिक वकील पूरी जानकारी
  • इस समय में अगर आपको लगता हैं तो कोई भी इसपर ऑब्जेक्शन ले सकता हैं। मैरिज रजिस्ट्रार विवाह की वैधता इस समय में चेक करते हैं।
  • 30 दिन में अगर कोई ऑब्जेक्शन नहीं लिया गया तो 30 दिन के बाद आपको रजिस्ट्रार के सामने जाना होता हैं। रजिस्ट्रार के सामने आपको शादी करने के इरादे की घोषणा करनी होती हैं। तीन गवाहों की भी उपस्थिती शादी के घोषणा के समय जरूरी होती हैं। उन्हें भी रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करने पड़ते हैं।
  • रजिस्ट्रार विशेष विवाह के अधिनियम के प्रावधानों को पढ़ता हैं। लड़का और लड़की दोनों को भी मैरिज रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने की जरूरत होती हैं। इसके बाद कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पुरी हो जाती हैं। इसके बाद आपका मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जाता हैं।

FAQ

कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़का और लड़की दोनों‌ की उम्र कितनी होना जरूरी है ?

कोर्ट मैरिज करने के लिए लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल होना जरूरी होता हैं।

कोर्ट मैरिज करने के लिए कितने गवाहों की जरूरत होती है ?

कोर्ट मैरिज करने के लिए तीन गवाहों की जरूरत होती है।

कोर्ट मैरिज करने के लिए कौन कौनसे दस्तावेजों की जरूरत होती हैं ?

कोर्ट मैरिज करने के लिए उम्र और पते का प्रमाणपत्र देना जरूरी होता हैं। इसमें आप जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, आधारकार्ड दे सकते हैं। कोर्ट मैरिज करने के लिए पासपोर्ट साइज के दो से तीन फोटों की भी आवश्यकता होती है।

Categories Law

Leave a Comment